मोबाइल गेम की लत ने छीनी तीन नाबालिग बहनों की ज़िंदगी, टास्क बेस्ड कोडियन लव गेम की लत थी
RNE Network.
मोबाइल गेम की लत तीन बहनों पर भारी पड़ गयी। इन तीन बहनों ने लत की वजह से आत्महत्या कर ली। गेम की लत का यह अजीबोगरीब मामला सामने आया है।
गाजियाबाद में तीन बहनों ने 9 वीं मंजिल की बालकनी से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात 2 बजे तीनों ने कमरे को अंदर से बंद कर लिया, फिर स्टूल रखकर एक - एक करके बालकनी से छलांग लगा दी। उनकी उम्र करीब 12, 14 और 16 साल है। पिता के मुताबिक, तीनों बेटियों को टास्क - बेस्ड - कोरियन लव गेम की लत थी।
वे हर वक़्त एक साथ रहती थी। एक साथ नहाती थी और टॉयलेट जाती थी। इस कदर गेम की लत थी कि स्कूल भी छोड़ दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि पिता ने उन्हें गेम खेलने से मना किया था और फटकार लगाई। उसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया। तीनों बहनें जिस कमरे में सोती थी वहां उन्हें एक डायरी मिली। इसके 18 पन्नो में सुसाइड नोट लिखा है। पुलिस का दावा है कि सुसाइड नोट में लिखा है कि -- मम्मी - पापा सॉरी, गेम नहीं छोड़ पा रही हूं। अब आपको अहसास होगा कि गेम से हम कितना प्यार करते है।