बदला मोबाइल नम्बर अपडेट करने का तरीका, नई सेवा शुरू, आधार केंद्रों पर जाकर कतार में खड़ा नहीं होना होगा
Nov 29, 2025, 09:24 IST
RNE Network.
यूआईडीएआई जल्द ही आधार यूजर्स के लिए नई सुविधा देने जा रहा है। इसके तहत अब आपको आधार केंद्रों पर जाकर लंबी कतार में खड़ा नहीं होना पड़ेगा।
आप घर बैठे ही ओटीपी और फेस ओथेंटिकेशन से अपना मोबाइल नम्बर अपडेट कर पाएंगे। इससे दूरदराज के इलाकों में रहने वाले लोगों को भी सुविधा होगी। आधार को विनियमित करने वाली संस्था भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने नई डिजिटल सेवा की घोषणा की है।