{"vars":{"id": "127470:4976"}}

संगीतकार बालेन शाह 27 को लेंगे पीएम पद की शपथ, राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी को मिला है चुनाव में प्रचंड बहुमत

 

RNE Network.

नेपाल के राजनीतिक इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने वाला है। 5 मार्च को हुए प्रतिनिधि सभा के चुनाव में ऐतिहासिक बहुमत हासिल करने वाली राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी ( आरएसपी ) आगामी 27 मार्च को सरकार का गठन करेगी।
 

संगीतकार व पूर्व मेयर बालेंद्र ( बालेन ) शाह नेपाल के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे, जबकि पार्टी की कमान पूर्व पत्रकार रवि लामीछाने  के हाथों में रहेगी। गौरतलब है कि 275 सदस्यीय निचले सदन में आरएसपी ने 182 सीट ( 125 प्रत्यक्ष और 57 आनुपातिक ) जीतकर करीब दो तिहाई बहुमत हासिल किया है।