NEET UG 2026 : नीट के लिए आवेदन की प्रक्रिया हुई शुरू, इस तिथि तक होंगे आवेदन
NEET UG 2026 की आवेदन की अंतिम तिथि 8 मार्च 2026 निर्धारित की
डाक्टर बनने का सपना लेकर पढ़ाई कर रहे लाखों छात्रों के लिए नीट परीक्षा (NEET UG 2026) को लेकर आवेदन के लिए अपडेट आया है। NEET UG 2026 परीक्षा को लेकर आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आधिकारिक तौर पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अब आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आखिरी तारीख 8 मार्च 2026 रात 9 बजे तक है।
NEET 2026 आवेदन करने की आखिरी तारीख
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार neet.nta.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 8 मार्च 2026 रात 9 बजे तक रखी गई है। फीस भुगतान की प्रक्रिया 8 मार्च की रात 11:50 बजे तक पूरी करनी होगी, वरना फॉर्म अधूरा माना जाएगा।
NEET 2026 करेक्शन विंडो डेट
अगर आवेदन करते समय कोई जानकारी गलत भर गई है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। NTA की ओर से 10 मार्च से 12 मार्च 2026 तक करेक्शन विंडो खोली जाएगी, जिसमें उम्मीदवार अपने फॉर्म में जरूरी सुधार कर सकेंगे।
NEET UG 2026 परीक्षा कब होगी?
नीट यूजी 2026 की परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा एक ही शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। कुल परीक्षा समय 180 मिनट यानी 3 घंटे का रहेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें, ताकि प्री-एग्जाम औपचारिकताएं आसानी से पूरी हो सकें।
आवेदन कैसे करें?
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट खोलें: neet.nta.nic.in
होमपेज पर “New Registration” लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
दिए गए निर्देश ध्यान से पढ़ें और फिर “Proceed” पर क्लिक करें।
अब अपनी बेसिक जानकारी भरें ताकि आपका Application Number और Password बन सके।
लॉगिन करके पूरा फॉर्म भरें- इसमें पर्सनल डिटेल्स, पढ़ाई की जानकारी और परीक्षा शहर की पसंद डालनी होगी।
फोटो (10-200 KB) और सिग्नेचर (4-30 KB) अपलोड करें।
अब फीस ऑनलाइन भरें (क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI से)।
फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट निकाल लें।
आवेदन फीस
भारत में परीक्षा केंद्र चुनने वाले उम्मीदवारों के लिए