New Labor Code : अब कर्मचारियों की छुट्टियां नहीं जाएंगी बेकार! बची हुई छुट्टियों के बदले मिलेंगे रुपये
सरकार की तरफ से लागू किए गए नए लेबर कोड में कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलने वाली है। पहले कर्मचारियों को उनकी बची हुई छुट्टियों वैसे ही खराब हो जाती थी, लेकिन अब यह छुट्टियां नकदी में बदलने वाली है। नए लेबर कोड में सरकार ऐसे नियम लाने की तैयारी में है, जिससे बची हुई छुट्टियां सीधे कैश में बदल सकती हैं। हालाकि, नियम अभी पूरी तरह लागू नहीं हुए हैं, लेकिन जब होंगे तो लाखों कर्मचारियों के लिए बड़ा फायदा साबित होगा।
ये हैं नए नियम
कर्मचारी कैलेंडर वर्ष के अंत में हर 20 दिन काम करने पर एक दिन की अन्ड लीव (ईएल) मिलेगी। अधिकतम 30 दिन की छुट्टी अगले साल कैरी फॉरवर्ड। छुट्टियां 30 दिन से ज्यादा हो उन्हें एनकैश किया जा सकेगा। सभी संचित छुट्टियों को एनकैश करने की मांग कर सकते हैं। अगर कंपनी छुट्टी देने से मना कर देती है तो वह छुट्टी बिना किसी लिमिट के आगे कैरी फॉरवर्ड हो सकती है और 30 दिन से ज्यादा होने पर उसे एनकैश किया जा सकता है।
इन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा
ये फायदे मुख्य रूप से 'वर्कर' की श्रेणी में आने वाले लोगों पर लागू होंगे। इसमें कॉन्ट्रैक्ट वर्कर व फिक्स्ड-टर्म वर्कर शामिल हैं। हालांकि, यह उन लोगों पर लागू नहीं होगा जो मुख्य रूप से मैनेजरियल रोल में है या सुपरवाइजर के रूप में ₹18,000 प्रति माह से ज्यादा सैलरी है।