अवध असम एक्सप्रेस रेल सेवा के संचालन में थोड़ा परिवर्तन हुआ, 10 अक्टूबर से लागू होंगे नए संचालन समय
Aug 9, 2025, 08:12 IST
RNE Bikaner.
अवध असम एक्सप्रेस रेलगाड़ी से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए सावधानी की जरूरत है। इस रेलगाड़ी के संचालन में आंशिक परिवर्तन हो गया है। उसी के अनुसार यात्रियों को अपनी यात्रा का कार्यक्रम बनाना चाहिए।
रेलवे की ओर से डिब्रूगढ़ - लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस रेलसेवा के मार्ग के कुछ स्टेशनों पर संचालन समय मे आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 15909 डिब्रूगढ़ लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस रेलसेवा 10 अक्टूबर से डिब्रूगढ़ से प्रस्थान करेगी। रेलसेवा के मार्ग के सीवान, भाटपार रानी, भटनी व देवरिया सदर स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है। ये परिवर्तन शीघ्र जारी होगा।