{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Flight Winter Schedule : हवाई सेवाओं का विंटर शेड्यूल रिवाइज, अब दिल्ली के लिए हिसार से नहीं मिलेगी फ्लाइट

हिसार महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए बुरी खबर है। अब यात्रियों को दिल्ली के लिए फ्लाइट की सुविधा नहीं मिल पाएगी। हिसार एयरपोर्ट से हवाई सेवाओं का रिवाइज विंटर शेड्यूल जारी हो गया है।
 

हिसार महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए बुरी खबर है। अब यात्रियों को दिल्ली के लिए फ्लाइट की सुविधा नहीं मिल पाएगी। हिसार एयरपोर्ट से हवाई सेवाओं का रिवाइज विंटर शेड्यूल जारी हो गया है। हालांकि यह 16 दिसंबर से लागू होगा। पहले सप्ताह में 5 दिन उड़ानें थी जिन्हें घटाकर 3 दिन कर दिया है।

चंडीगढ़ के लिए अब एक दिन ही फ्लाइट जाएगी। अयोध्या के लिए दो दिन की बजाए सप्ताह में एक दिन ही फ्लाइट है। बता दें कि पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखा अयोध्या की फ्लाइट का शुभारंभ किया था। अब इसे सप्ताह में एक दिन कर दिया है। हालांकि सरकार लगातार दावा कर रही है कि जल्द ही जम्मू व अहमदाबाद के लिए भी हिसार से फ्लाइट की शुरुआत की जाएगी।  

रिवाइज शेड्यूल में ये रहेगी फ्लाइट्स टाइमिंग

रविवार को उड़ान भरने वाली फ्लाइट 

हिसार से अयोध्या  2.10 बजे उड़ान भरेगी और 3.10 मिनट पर पहुंचेगी 
अयोध्या से हिसार के लिए फ्लाइट 3.35 पर उड़ान भरेगी और 4.35 मिनट पर पहुंच जाएगी। 

शनिवार को हिसार एयरपोर्ट पर पहुंचने वाली फ्लाइट 

जयपुर से हिसार से फ्लाइट 12 बजे उड़ान भरेगी और 1.10 मिनट पर पहुंच जाएगी। 
हिसार से जयपुर से फ्लाइट 1.35 मिनट पर उड़ान भरेगी और 2.45 मिनट पर पहुंच जाएगी। 

शुक्रवार को फ्लाइट का उड़ान भरने का समय 

चंडीगढ़ से हिसार के लिए फ्लाइट 9.50 बजे उड़ान भरेगी और 11.00 बजे फ्लाइट पहुंच जाएगी। 
हिसार से चंडीगढ़ के लिए उड़ान 4.15 बजे उड़ान भरेगी और 5.25 बजे पहुंच जाएगी। 
हिसार से अयोध्या के लिए फ्लाइट 11.25 बजे उड़ान भरेगी और 1.25 बजे पहुंच जाएगी 
अयोध्या से हिसार के लिए फ्लाइट 1.50 बजे उड़ान भरेगी और 3.50 बजे पहुंचे जाएगी।