{"vars":{"id": "127470:4976"}}

लाल किला ब्लास्ट मामले में NIA की जम्मू-कश्मीर में इतनी जगहों पर छापेमारी! सुराग जुटा रहे

 

RNE, NETWORK.


दिल्ली में लाल किले के पास हुए आतंकी विस्फोट की जांच को जॉच एजेंसियों ने तेज कर दिया है। सुराग जुटाने के लिए एजेंसियों लगातार छापेमारी कर रही है। इसी प्रक्रिया में एनआईए ने जम्मू - कश्मीर में भी व्यापक स्तर पर छापेमारी की है।
 

एनआईए(NIA) ने दिल्ली में लाल किला के पास हुए कार बम धमाके की जांच में जम्मू कश्मीर के 9 स्थानों पर छापेमारी की है। इनमें कुपवाड़ा, बारामूला, कुलगाम व श्रीनगर के इलाके शामिल है। संदिग्ध नेटवर्क के सुराग जुटाने के लिए यह अभियान चलाया गया है।