अमरनाथ यात्रा के 5 वें दिन 24 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किये, बाबा बर्फानी के दर्शन का जोश भक्तों में कम नहीं
RNE Network.
बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए आये हुए लोगों का जोश कम नहीं है। उनकी आस्था के सामने आतंक की बात तो हवा बनकर उड़ गई है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद एक बार तो ऐसा लगा था कि शायद इस बार अमरनाथ यात्रा पर आने वालों की संख्या कम रहे, मगर ये नहीं हुआ। लोगों के जोश में किसी तरह की कोई कमी नहीं दिखाई दी।
इस बार केंद्र व राज्य सरकार ने भी सुरक्षा के कड़ें बंदोबस्त किए है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह खुद अमरनाथ यात्रा की मॉनिटरिंग कर रहे है। इस बार पिछली बार से डेढ़ गुना अधिक सुरक्षा कर्मी चप्पे चप्पे पर तैनात किए गए है। ड्रोन से पूरी यात्रा पर नजर रखी जा रही है। अन्य कई आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल सुरक्षा के लिए किया जा रहा है।
कदम कदम पर सेना के जवान सुरक्षा ही नहीं सेवा के लिए खड़े हुए है और एक मिसाल पेश कर रहे है। ये जवान चलते फिरते सहायता केंद्र है। मैडिकल सुविधा, ऑक्सीजन की उपलब्धता, पूछताछ, मार्ग दर्शन तक का काम सैनिक कर रहे है। जवान बुजुर्गों व बीमार यात्रियों की सेवा भी कर रहे है।
अब तक 93 हजार यात्री पहुंचे:
अमरनाथ यात्रा के पांचवें दिन 24 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किये। यह एक दिन की सबसे ज्यादा संख्या है। अब तक 93000 हजार यात्री अमरनाथ यात्रा में पहुंच चुके है। छठा जत्था आज जम्मू से रवाना हुआ है।