{"vars":{"id": "127470:4976"}}

पद्म पुरस्कार 2026 : ऑनलाइन नामांकन 15 मार्च से शुरू हो चुके है, राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर कर सकते है नामांकन

 

RNE Network.

गणतंत्र दिवस पर घोषित किये जाने वाले प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन एवं सिफारिशें आमंत्रित की गई है। ऑनलाइन नामांकन की प्रक्रिया 15 मार्च से शुरू हो चुकी है। इच्छुक नागरिक 31 जुलाई 2025 तक   अपना नामांकन या सिफारिश राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल के माध्यम से कर सकते है। गृह मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी है।
 

मंत्रालय के अनुसार, नामांकन के साथ एक संक्षिप्त विवरण और अधिकतम 800 शब्दों का विवरणात्मक उद्धरण देना आवश्यक है। जिसमें नामांकित व्यक्ति की प्रभावशाली उपलब्धियों या सेवा का स्पष्ट उल्लेख हो। नामांकन प्रक्रिया, दिशा निर्देश और अन्य विवरण गृह मंत्रालय की वेबसाइट व पद्म पुरस्कार पोर्टल पर उपलब्ध है।
 

पद्म पुरस्कार ( पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री ) देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में गिने जाते है। 1954 से आरम्भ किये गए ये पुरस्कार हर वर्ष गणतंत्र दिवस पर घोषित किये जाते है। इनका उद्देश्य कला, साहित्य, शिक्षा,  चिकित्सा विज्ञान, समाज सेवा, खेल, इंजीनियरी, सिविल सेवा, उद्योग आदि क्षेत्रों विशिष्ट एवं असाधारण योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मान देना है।
 

वर्तमान सरकार ने पद्म पुरस्कारों को पीपल्स पद्म बनाने का संकल्प लिया है।  इसके तहत अब कोई भी नागरिक किसी योग्य व्यक्ति को नामांकित कर सकता है। खासकर महिलाओं, वंचित वर्गों , अनुसूचित जाति एवं जन जाति, दिव्यांगजनों व समाज के लिए निः स्वार्थ सेवा कर रहे लोगों को प्रमुखता देने की अपील की गई है।