{"vars":{"id": "127470:4976"}}

ऑस्कर विजेता रॉबर्ट रेडफोर्ड का निधन, हॉलीवुड के लिए बुरी खबर, 1980 में उन्हें ऑस्कर मिला था

 

RNE Network.

हॉलीवुड से सिने प्रेमियों के लिए बुरी खबर है। हॉलीवुड के चर्चित फिल्मकार रॉबर्ट रेडफोर्ड का निधन हो गया है। इस महान अभिनेता, निर्देशक को प्रतिष्ठित ऑस्कर अवार्ड भी मिल चुका है। उनके निधन से हॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गयी है।

हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता , निर्देशक रॉबर्ट रेडफोर्ड का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। 1980 में उन्हें ओर्डनरी पीपुल के लिए सर्वश्रेष्ठ फिल्म और निर्देशक का ऑस्कर अवार्ड दिया गया था। बतौर अभिनेता ऑल द प्रेसिडेंटस मैन ने उन्हें प्रसिद्धि दिलाई