पाकिस्तानी हैंडलर्स चला रहे थे जैसलमेर के युवक का वाट्सएप, इस दौरान कई खुफिया जानकारियां शेयर की गई
Jan 31, 2026, 10:15 IST
RNE Network.
जैसलमेर में जासूसी के शक में पकड़े गए ई - मित्र संचालक का वाट्सएप पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के हैंडलर्स चला रहे थे।
आरोपी ने अपनी सिम पर आया ओटीपी आईएसआई के एजेंट से शेयर किया, ताकि उसका वाट्सएप आईएसआई के हैंडलर्स चला सके। इस दौरान खुफिया जानकारियां शेयर की गई। निगरानी और पुख्ता सबूत मिलने पर राजस्थान इंटलीजेंस ने गणतंत्र दिवस समारोह से कुछ घन्टे पहले 25 जनवरी की रात को जैसलमेर के पोकरण के नेडान गांव निवासी झबराराम पुत्र भाणाराम को गिरफ्तार किया गया। जिसकी उम्र 28 वर्ष है। जांच में सामने आया कि आरोपी को पाकिस्तानी हैंडलर्स ने पैसों का लालच भी दिया था।