{"vars":{"id": "127470:4976"}}

अब थर्ड एसी कोच में भी पर्सनल लाइटिंग सिस्टम, अब तक केवल फर्स्ट व सेकंड एसी में ही थी यात्रियों को सुविधा

 

RNE Network.

भारतीय रेलवे ने थर्ड एसी कोच में यात्रियों के लिए पर्सनल लाइटिंग सिस्टम की नई सुविधा शुरू की है। इसके तहत यात्री अपनी सीट पर ही लाइट का उपयोग कर सकते है।
 

इससे उन्हें पढ़ने और अपने अन्य काम करने में आसानी होगी। पहले यह सुविधा केवल फर्स्ट और सेकंड एसी में सफर करने वाले यात्रियों तक सीमित थी। अब रेलवे ने इसे थर्ड एसी में भी लागू करना शुरू कर दिया है। यह सुविधा थर्ड एसी कोच की सभी बर्थ पर उपलब्ध होगी।