{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Indonesia में PM Modi को र्वोच्च नागरिक सम्मान, बिंतांग आदिपूर्णा से सम्मानित किया गया

 

RNE New Delhi.


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, बिंतांग आदिपूर्णा से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियंतो ने एक समारोह में प्रदान किया।


इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया, जहां कई बच्चे दोनों देशों के राष्ट्रीय ध्वज लहराते नजर आए। वहां मौजूद सभी बच्चों ने प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियंतो का गर्मजोशी से स्वागत किया। 

दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा करने के लिए प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की और व्यापार, रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य, शिक्षा और सांस्कृतिक आदान-प्रदान में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। वार्ता के बाद कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।


प्रधानमंत्री मोदी ने इस यात्रा को भारत-इंडोनेशिया संबंधों में एक नए अध्याय की शुरुआत बताया। उन्होंने कहा कि दोनों देश हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और विकास सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।