{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Psycho Killer Woman : कोई उससे ज्यादा सुंदर दिखे उसी बच्चे को डूबोकर मार देती थी महिला, मामला हरियाणा का 

हरियाणा के पानीपत में बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने एक साइको किलर महिला को गिरफ्तार किया है। साइको किलर महिला पानीपत जिले के गांव सिवाह की रहने वाली है
 

हरियाणा के पानीपत में बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने एक साइको किलर महिला को गिरफ्तार किया है। साइको किलर महिला पानीपत जिले के गांव सिवाह की रहने वाली है और वह सोनीपत जिले के गांव बोहड़ में शादीशुदा थी। महिला को अपने सुंदरता पर गरुर था और वह उससे सुंदर किसी बच्चे को नहीं देख पाती थी।

महिला ने पुलिस को पूछताछ में सामने आया कि उसे जब भी कोई सुंदर बच्चा या बच्ची दिखाई देता तो उसको मारने का प्लान बना लेती थी। वह नहीं चाहती थी कि कोई उससे ज्यादा सुंदर दिखे। महिला ने खुलासा किया कि इसी मानसिकता के चलते उसने खुद के जन्म दिए हुए बेटे को भी मार दिया था। इसके बाद अगर उसके सामने कोई सुंदर बच्चा व बच्ची दिखाई देता तो उसको अपना निशाना बनाती थी। अब तक वह ऐसे चार बच्चों की हत्या कर चुकी है। 

अपने बेटे सहित तीन की कर चुकी है हत्या

साइको किलर महिला ने खुलासा किया  कि अबतक अपने बेटे सहित चार बच्चों की हत्या कर चुकी है। तीनों बच्चों की मौत को परिजनों ने इत्तेफाकिया मौत समझा था। लेकिन इस बार वह पकड़ी गई। 1 दिसंबर को घर के स्टोर रूम में रखे पानी के टब में विधि नाम की बच्ची की लाश मिली थी। वह अपने परिवार के साथ नौल्था गांव में शादी समारोह में आई हुई थी।

साइको किलर महिला गिरफ्तार

बच्ची की हत्या की जांच के दौरान साइको किलर महिला गिरफ्तार हुई है। आरोपी महिला को सीआईए वन पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह IPS के नेतृत्व में पानीपत पुलिस को बच्ची की हत्या मामले में बड़ी सफलता मिली है। नौल्था गांव में हुई 6 वर्षीय बच्ची विधि की हत्या की वारदात का महज 36 घंटे में पर्दाफाश कर पानीपत पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। 

पानी में डूबोकर मार देती थी बच्चों को 

साइको किलर महिला से पूछताछ में सामने आया कि अब तक उससे सुंदर देखने वाले चार बच्चों को मार चुकी है। इसमें उनका एक तीन वर्षीय बेटा भी शामिल है। महिला ने बताया कि चारों बच्चों की मौत की नींद सुलाने का तरीका एक जैसा ही अपनाया। उसने बताया कि सभी को उसने डुबोकर मारा है। डूबकर बच्चे को मारने के बाद किसी को शक भी नहीं होता था। ऐसे में अब तक तीन हत्या के मामले में किसी को पता भी नहीं चलाया, लेकिन अब चौथी वारदात को अंजाम दिया तो वह पकड़ी गई।