{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Rajasthan : भीषण हादसा, 03 मौत, 25 घायल, 07 गंभीर!

महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं की गाड़ी का राजस्थान में एक्सीडेंट, 03 मौत, 07 गंभीर, 25 घायल

 

Jaipur-Ajmer Highway Accident : खाटू श्यामजी दर्शन कर संवलिया सेठ जा रहे महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं की गाड़ी ट्रेलर से टकराई, 03 मौत, 25 घायल, 07 गंभीर 
 

Rudra News Express Jaipur. 


राजस्थान में शुक्रवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में 03 की मौत हो गई, 25 घायल हो गए जिनमें से 07 को गंभीर हालत में जयपुर के SMS Hospital में भर्ती किया गया है।  जयपुर-अजमेर नेशनल हाईवे-48 पर बगरू पुलिया के पास हुए हादसे में मृतक और गंभीर घायल हुए लोग महाराष्ट्र के नाशिक जिले से आए थे। ये जयपुर से अजमेर की ओर जा रही फोर्स ट्रैवलर बस में थे जिसकी एक ट्रेलर के जोरदार भिड़ंत हो गई। 

खाटूश्यामजी दर्शन किये, सांवरिया सेठ जा रहे थे : 

प्राप्त जानकारी के अनुसार,महाराष्ट्र के नाशिक जिले के सटाणा क्षेत्र के श्रद्धालु खाटूश्यामजी के दर्शन करने के बाद सांवरिया सेठ मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी बीच बगरू पुलिया से उतरते  ट्रेलर से टक्कर हो गई।

हादसे के बाद हाईवे पर गश्त कर रहे पुलिस मित्रों ने बगरू थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल सात श्रद्धालुओं को जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया। हादसे के कारण हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और यातायात को दोबारा सुचारू करवाया। पुलिस हादसे से संबंधित आवश्यक कार्रवाई में जुटी रही।