{"vars":{"id": "127470:4976"}}

पुलिस एसआई भर्ती 2021 विवाद : याचिकाकर्ताओं की बहस पूरी, भर्ती रद्द करने की मांग दोहराई

 

RNE Network.

जयपुर हाईकोर्ट में पुलिस उप निरीक्षक ( एसआइ ) भर्ती - 2021 मामले में याचिकाकर्ता के एक पक्ष की बहस पूरी हो गई। याचिकाकर्ताओं ने भर्ती रद्द करने की मांग दोहराई। अब इस मामले में सोमवार को सुनवाई होगी।
 

न्यायाधीश समीर जैन ने कैलाश चन्द्र व अन्य की याचिकाओं पर यह आदेश दिया। वरिष्ठ अधिवक्ता आर पी सिंह व अधिवक्ता हरेंद्र नील ने कहा कि भर्ती रद्द करने के लिए दायर याचिकाओं को खारिज नहीं किया जा सकता। याचिका में भर्ती रद्द करने की मांग सरकार से नहीं बल्कि कोर्ट से की गयी है।