{"vars":{"id": "127470:4976"}}

विदेश से पालतुओं को लाने पर राहत, पश्चिम एशियाई संघर्ष के बीच आने वालों को राहत

 

RNE Network.

पश्चिम एशिया में संघर्ष के कारण अनेक भारतीयों को वहां से वापस भारत लौटना पड़ रहा है। पश्चिम एशिया के इन देशों में बड़ी संख्या में भारतीय नोकरी करते है। कुछ लोग व्यापार भी करते है। युद्ध के कारण उनके जान माल को खतरा है। इस सूरत में उनकी वतन वापसी हो रही है। 
 

भारत सरकार का विदेश मंत्रालय भी उनकी वतन वापसी में मदद कर रहा है। अब तक 3 लाख से अधिक लोगों की वतन वापसी हो चुकी है। वतन आने वालों को भारत सरकार ने कुछ मामलों में राहत भी दी है। पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच भारत लौट रहे लोगों को राहत देते हुए सरकार ने पालतू कुत्ते - बिल्लियां को लाने में एकबारगी छूट दी है। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड ने कहा कि जरुरी दस्तावेज अधूरे होने पर भी जांच के बाद अनुमति दी जा सकती है।