{"vars":{"id": "127470:4976"}}

हंता वायरस के बीच मिला कोरोना का नया वैरिएंट, जापान व थाईलैंड के वैज्ञानिकों ने खोजा यह वैरिएंट

 

RNE Network.

सावधान ! एक बार पूरी दुनिया में हाहाकार मचा चुका कोरोना, फिर से कहीं पांव न पसार ले। इसको लेकर दुनिया के लगभग सभी देश सजग हो गए है और अपने अपने स्तर पर कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर बचाव की रणनीति भी तैयार करने में लग गए है। 
 

इन दिनों दुनिया के कुछ हिस्सों में हंता वायरस का कहर है। लोग इसकी चपेट में आ रहे है और इस वायरस से बचाव के भी उपाय लगातार तैयार किये जा रहे है। भारत का स्वास्थ्य मंत्रालय भी इस हंता वायरस को लेकर एक्टिव है और राज्यों को एडवाइजरी जारी कर चुका है।
 

दुनिया के अनेक हिस्से इन दिनों हंता वायरस के कहर से प्रभावित है। इस बीच कोरोना के एक नए वैरिएंट का भी पता चला है। वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस के एक नए समूह की पहचान की है। जापान और थाईलैंड के वैज्ञानिकों ने इस खोज को अंजाम दिया है। टोक्यो यूनिवर्सिटी के अनुसार इस वायरस से इंसानों के संक्रमित होने की संभावना है।