{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Premanand Maharaj-Shilpa Shetty : अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति ने प्रेमानंद महाराज को किडनी देने का रखा प्रस्ताव, प्रेमानंद ने जताई यह इच्छा 

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपने पति के साथ बरसाना के राधारानी मंदिर में पहुंचे
 

देश दुनिया के लोगों अपने प्रवचन से दीवाना बनाने वाले प्रेमानंद महाराज अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने किडनी देने की इच्छा जताई है। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा के साथ प्रेमानंद महाराज के आश्रम में पहुंची। जहां पर राज कुंद्रा ने एकांतिक वार्तालाप में जीवन को लेकर जिज्ञासाएं व्यक्त की।

प्रेमानंद महाराज ने कहा जीवन भी एक अभिनय है, जिसे सुंदर करने के लिए हमें हमेशा नामजप करना चाहिए। ये परमानंद का बाजार है, इसमें संतों के वचन जितने लूट सकते हो, लूट लो। ताकि दूसरा जन्म भी हमें मिले तो देश दुनिया की सेवा करने का मौका मिले। संत की दोनों किडनी खराब होने पर पति राज ने अपनी एक किडनी देने का प्रस्ताव दिया, लेकिन संत ने कहा कि जब तक बुलावा नहीं आएगा, मैं तब तक यहीं रहूंगा।

प्रेमानंद महाराज ने कहा जीवन में कोई पति, कोई पत्नी, कोई माता या पिता का अभिनय कर रहा है। अभिनय करते हुए हमें जीवन व्यतीत करना है। जीवन अगर परमात्मा के लिए है, तो धन्य हो गया। शिल्पा ने सवाल किया आप बताएं हमें क्या करना है तो संत बोले, 10 हजार नाम 24 घंटे में जप लीजिए। मेरी दोनों किडनी फेल हैं, हर कष्ट बाहर है। लेकिन, अंदर जो आनंद है, वह कहा नहीं जा सकता। मृत्यु का किंचिन मात्र भय नहीं है।

उन्होंने कहा कि अभी तो हम प्रसन्न हैं, आगे क्या होगा। इस पर संत प्रेमानंद महाराज ने कहा कि यह प्रसन्नता अस्थाई है, मृत्यु आने वाली है। यही अज्ञान की दशा है कि हम अगले कदम को नहीं सोचते। राज कुंद्रा ने कहा दो वर्ष से आपको इंस्टाग्राम पर फालो कर रहा हूं। मैं अपनी एक किडनी आपके नाम करना चाहता हूं। संत ने इन्कार करते हुए कहा आप स्वस्थ रहो। मैं भगवान की कृपा से स्वस्थ हूं। आपका सद्भाव हमें स्वीकार है।

बरसाना में राधारानी का लिया आशीर्वाद 

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपने पति के साथ बरसाना के राधारानी मंदिर में पहुंचे। जहां पर राधा रानी का आशीर्वाद लिया। सेवायत चंदर गोस्वामी ने शिल्पा शेट्टी से चौखट पूजा कराई। ओढ़नी ओढ़ाई। शिल्पा ने कहा बरसाना में प्राकृतिक सौंदर्य है। इस भूमि में दिव्यता झलकती है। एक बार पहले भी बरसाना आई थीं।