अंतरिक्ष से लौटे भारत के लाल, ISS की ऐतिहासिक यात्रा के बाद शुभांशु की वतन वापसी
Aug 17, 2025, 09:25 IST
RNE Network.
भारतीय अंतरिक्ष यात्री जो अंतरिक्ष मे देश का झंडा गाड़ने के बाद भारत आएं। भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला इस बार अंतरिक्ष की यात्रा पर गये थे और भारत को गौरवान्वित किया था। वहां उन्होंने अनेक तरह के अध्ययन भी किये थे। भारत को उनकी इस अंतरिक्ष यात्रा पर गर्व है।
भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला रविवार यानी आज भारत लौटें। वह भारत आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इसके बाद 25 अगस्त को अपने परिवार से मिलने लखनऊ भी जाएंगे। शुभांशु ने इंस्टाग्राम पर देश लौटने की जानकारी देते हुए भावुक पोस्ट भी लिखी। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा - " यूं ही चला चल राही, जीवन गाड़ी है, समय पहिया '।