{"vars":{"id": "127470:4976"}}

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी कोर्ट में देगी रिपोर्ट, चढ़ावा चोरी पर एसआईटी ने की थी जांच

 

 

RNE,NETWORK.

अयोध्या धाम स्थित राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच कर रही एसआईटी सुप्रीम कोर्ट में अपनी अंतरिम रिपोर्ट सौंप सकती है। उम्मीद है कि एसआईटी सोमवार को इस प्रकरण में अपनी जांच की रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तुत कर सकती है। इस मामले को लेकर इन दिनों देश भर में चर्चा चल रही है।
 

प्राप्त जानकारी के अनुसार एसआईटी जांच पूरी करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार से और समय मांग सकती है। सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी थी। तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन 13 जून को किया गया था। इसकी शुरुआती 9 पेज की रिपोर्ट के बाद एफआईआर दर्ज हुई, आठ की गिरफ्तारी भी हुई।