सीता सोरेन ने दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ली
Mar 19, 2024, 15:17 IST
आरएनई, नेशनल ब्यूरो झारखंड में शिबू सोरेन की पार्टी जेएमएम को बड़ा झटका लगा है। सोरेन परिवार की बड़ी बहू व हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन ने जेएमएम से इस्तीफा दे दिया है। और भाजपा का दामन थाम लिया है। सीता सोरेन वर्तमान में झारखंड विधानसभा की जेएमएम से सदस्य भी है। उन्होंने विधायकी से भी इस्तीफा दे दिया है। सीता सोरेन ने दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ली है।