Expressway Speed : देश के इस एक्सप्रेस वे पर वाहनों की घटेगी गति, एनएचआई ने बनाया प्लान
देश में सुपरफास्ट एक्सप्रेस वे बनाने का काम किया जा रहा है, लेकिन कई एक्सप्रेस वे पर वाहनों की हाई स्पीड सफल नहीं हो पा रही है। इसके कारण हादसों को डर बना रहता है। ऐसे एक्सप्रेस वे पर एनएचएआई की तरफ से नजर रखी जा रही है, ताकि वहां से वाहनों की स्पीड से संबंधित उचित कदम उठाए जा सके।
इसी कड़ी दिल्ली से देहरादून एक्सप्रेस वे पर एनएचएआई जल्द ही वाहनों की स्पीड पर नया फैसला ले सकती है। इस एक्सप्रेस वे पर वाहनों की स्पीड को घटनाया जाएगा। एनएचएआई सूत्रों के अनुसार दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे पर कार की रफ्तार को घटाकर 70 किलोमीटर की जा सकती है। इसी तरह भारी वाहनों की स्पीड को घटाकर 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक सीमित की जा सकती है।
एनएचएआई ने पुराने आदेश का हवाला देते हुए दिल्ली यातायात पुलिस नको वाहनों की गति निर्धारित करने के लिए पत्र भेजा है। अभी यह हाईवे बागपत तक ट्रायल के लिए खुला हुआ है। इस दौरान डिजाइन के आधार पर सौ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से वाहन दौड़ रहे हैं। मोड़ पर गति 85 किलोमीटर प्रति घंटा है।
अगले माह इसे विधिवत देहरादून तक खोलने की तैयारी की जा रही है। इससे पहले एनएचएआई वाहनों की गति सीमा का निर्धारण कर लेना चाहती है, ताकि बाद में कोई परेशानी न हो।