{"vars":{"id": "127470:4976"}}

देश की पहली महिला 'टॉप गन' बनीं स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ

 

RNE Network.

गर्व की बात। सेल्यूट भावना कंठ को !! भारतीय वायुसेना की स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ देश की पहली महिला ' टॉप गन ' बन गयी है। यह बहुत ही गर्वपूर्ण उपलब्धि है।
 

उन्होंने ग्वालियर स्थित टैक्टिक्स एंड एयर कॉम्बेट डेवलेपमेंट एस्टेब्लिशमेंट ( टीएसीडीई ) का प्रतिष्ठित फाइटर कॉम्बेट लीडर ( एफसीएल ) कोर्स पूरा कर यह उपलब्धि हासिल की। यह कोर्स वायुसेना के सबसे कठिन और प्रतिष्ठित लड़ाकू प्रशिक्षण कार्यक्रमों में शामिल है। 
 

इसे पूरा करने वाले पायलट भविष्य में जटिल हवाई अभियानों का नेतृत्त्व करने के साथ अन्य फाइटर पायलटों को भी प्रशिक्षित करते हैं। भावना जून 2016 में वायुसेना की पहली तीन महिला फाइटर पायलटों के बैच का हिस्सा बनी थी।