अजब गजब : मुख्यमंत्री डीके शिव कुमार के सामने आई किसान की यह अजीबोगरीब फरियाद, "दुल्हन दिलाने की योजना लाए सरकार !"
RNE, NETWORK.
कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार के सामने एक ऐसी फरियाद लोगों की समस्याएं सुनते सुनते आई, जिसका उनको अंदाजा भी नहीं था। उन्होंने सोचा भी नहीं था कि ऐसी फरियाद भी लोगों की आ सकती है।
मैसूर जिले के पिरियापटना में प्रजासेवा अभियान के दौरान एक किसान ने ऐसी मांग रख दी कि मुख्यमंत्री डीके भी हंस पड़े। किसान की मांग थी कि अविवाहित किसानों के लिए सरकार दुल्हन दिलाने की कोई योजना बनाए।
किसान ने कहा कि राज्य में 35 से 40 वर्ष की उम्र के बड़ी संख्या में युवक कुंआरे है। शादी नहीं होने से मानसिक तनाव और निराशा में जी रहे हैं। भावुक होकर उस किसान ने सीएम से कहा -- ' सर, कृपया कुछ कीजिये। युवाओं को शादी के लिए लड़कियों की जरूरत है। '
किसान ने आगे कहा, परेशानी एक परिवार एक गांव की नहीं है, पूरे राज्य की है। युवाओं ने मेहनत की कमाई से घर बना लिए हैं, उनके पास जमीन भी है। फिर भी लड़कियों के परिवार किसान के घर अपनी बेटियों की शादी करने को तैयार नहीं है। किसान ने कहा कि सरकार इस समस्या के समाधान के लिए कोई विशेष योजना या व्यवस्था बनाए।