5 साल में 4 गुना बढ़े 100 करोड़ से अधिक कमाने वाले करदाता
RNE Network.
अमीर बढ़ गये ! एक तरफ महंगाई की मार से आम आदमी त्रस्त है और रोजमर्रा की चीजों के बढ़ते दामों ने उसकी रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। वहीं दूसरी तरफ पिछले 5 सालों में अरबपतियों की संख्या में बहुत बड़ा इजाफा हुआ है।
देश में 100 करोड़ से अधिक की वार्षिक आय घोषित करने वाले आयकरदाताओं की संख्या 5 साल में 4 गुना बढ़ गयी है। सरकार ने संसद में बताया कि आकलन वर्ष 2025 - 26 वर्ष में 576 करदाताओं ने अपनी वार्षिक आय 100 करोड़ रुपये से अधिक घोषित की, जबकि 2021 - 22 में यह संख्या 142 थी।
यानी 5 वर्षों में ऐसे उच्च आय वाले आयकरदाताओं की संख्या में लगभग 300 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। लोकसभा में वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि वर्ष 2024 - 25 में 100 करोड़ से अधिक की आय घोषित करने वाले करदाताओं की संख्या 415 थी। सरकार ने स्पष्ट किया कि आयकर अधिनियम, 2025 के तहत अरबपति शब्द की कोई वैधानिक परिभाषा नहीं है।
ऐसे बढ़े अरबपति करदाता:
- वर्ष 2021 - 22 -- संख्या -- 142
- वर्ष 2022 - 23 -- संख्या - 301
- वर्ष 2023 - 24 -- संख्या - 284
- वर्ष 2024 - 25 -- संख्या - 415
- वर्ष 2025 - 26 - संख्या - 576