{"vars":{"id": "127470:4976"}}

एयर इंडिया फ्लाइट रद्द, तकनीकी खराबी बनी वजह केबिन में असामान्य तापमान से यात्रियों को हुई परेशानी

 

RNE Network.

भुवनेश्वर से दिल्ली उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट को तकनीकी समस्या के कारण रद्द किया गया। फ्लाइट संख्या 500 को अचानक समस्या का सामना करना पड़ा। 
 

एयरलाइंस ने अपने बयान में कहा कि विमान के केबिन में असामान्य तापमान की वजह से उड़ान रद्द करनी पड़ी। इससे भुवनेश्वर से दिल्ली आने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 
 

रविवार को ही एयर इंडिया की एक और उड़ान को रद्द किए जाने की सूचना है। एयर इंडिया ने रविवार को तकनीकी खराबी के कारण सिंगापुर से चेन्नई आने वाली अपनी उड़ान रद्द कर दी। एयरलाइन अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उड़ान संख्या एआई 349 को एयरबस ए 321 से संचालित किया जाना था।