राज्यपाल सुंदरराजन की भाजपा से लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलें
Mar 19, 2024, 10:38 IST
आरएनई, नेशनल ब्यूरो तेलंगाना की राज्यपाल सुंदर राजन ने अपने पद से कार्यकाल पूरा होने से पहले ही त्यागपत्र दे दिया है। समझा जा रहा है कि उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए राज्यपाल से त्यागपत्र दिया है। भाजपा उनको चुनाव में उतारने के मूड में है। राजन तमिलनाडु से है और वहीं किसी सीट से वे लोकसभा का चुनाव लड़ सकती है। दक्षिण में भाजपा की स्थिति बेहतर नहीं है इसलिए वो अपने दम पर चुनावी समर में उतर रही है। सुंदर राजन को भी इसीलिए चुनाव लड़ाना चाहती है।