{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Tamilnadu CM पद की शपथ के दौरान प्रोटोकॉल भूले ‘थलापति’, देने लगे भाषण

 

RNE Chennai. 

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने अभिनेता-राजनेता थलापति विजय अपने शपथ ग्रहण समारोह के दौरान एक विवादित और असहज क्षण की वजह से चर्चा में आ गए। जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में आयोजित भव्य समारोह में विजय शपथ लेने मंच पर पहुंचे तो समर्थकों के उत्साह से अभिभूत होकर उन्होंने शपथ पूरी करने से पहले ही भाषण देना शुरू कर दिया।

वीडियो देखने के लिए नीचे फोटो पर क्लिक करें 👇👇👇

विजय के बोलना शुरू करते ही मंच पर मौजूद राज्यपाल ने तुरंत उन्हें टोकते हुए कहा कि पहले शपथ की प्रक्रिया पूरी करें। राज्यपाल की टिप्पणी के बाद विजय कुछ पल के लिए असहज दिखे और फिर औपचारिक शपथ ग्रहण पूरा किया। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

राजनीतिक विश्लेषकों ने इसे अनुभवहीनता से जोड़कर देखा है। बताया जाता है कि विजय फिल्मी दुनिया से राजनीति में आए हैं और संभवतः उनके स्टाफ ने उन्हें शपथ ग्रहण की संवैधानिक प्रक्रिया को लेकर ठीक से ब्रीफ नहीं किया। 

गौरतलब है कि विजय ने महज दो वर्ष पहले अपनी पार्टी ‘तमिलागा वेत्री कझगम’ (TVK) बनाई थी और पहली ही बड़ी चुनावी परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 234 सदस्यीय विधानसभा में 108 सीटें जीत लीं। हालांकि बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत थी, लेकिन सहयोगी दलों के समर्थन से विजय सरकार बनाने में सफल रहे। राजनीतिक विश्लेषक इसे तमिलनाडु की राजनीति में बड़े बदलाव के रूप में देख रहे हैं।