{"vars":{"id": "127470:4976"}}

ऐप बतायेगा अब चालक को कम टोल वाला रास्ता, अगले माह से यह ऐप की सुविधा उपलब्ध हो जायेगी

 

RNE Network.

राष्ट्रीय राजमार्गों पर वाहन चलाने वालों के लिए बड़ी राहत की खुश खबर है। अब उनको इन राजमार्गों पर चलने के लिए अधिक टोल टैक्स नहीं देना पड़ेगा। उनको कम टोल टैक्स वाले रास्ते की जानकारी ऐप से मिलती रहेगी।
 

नेशनल हाईवे ऑथरिटी ऑफ इंडिया ( एनएचएआइ ) का " राजमार्ग यात्रा ' ऐप अब दो शहरों के बीच सबसे कम टोल टैक्स लगने वाला मार्ग बतायेगा। इसके लिए ऐप पर नया इंडिकेटर फीचर जोडा जा रहा है। यही चालक को रास्ता सुझाएगा।
 

यह सुविधा अगले महीने से आरम्भ हो जाएगी। इस सुविधा से यात्रियों को बड़ा फायदा होगा। एनएचएआई ने यह ऐप 2023 में लॉन्च किया था। इसके जरिये यूजर्स को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग पर मिलने वाली सुविधाओं आदि की जानकारी मिलती है।