पंचायत चुनाव की सुगबुगाहट तेज, हाईकोर्ट के आदेश के बाद निर्वाचन आयोग एक्टिव मोड पर आया
Aug 20, 2025, 09:58 IST
RNE Network.
पंचायती राज के चुनावों को लेकर हाईकोर्ट के आदेश के बाद कल राज्य निर्वाचन आयोग भी एक्टिव मोड पर आ गया है।
राज्य निर्वाचन आयुक्त मधुकर गुप्ता ने कहा कि प्रदेश के दो - तिहाई क्षेत्र में शहरी निकाय और पंचायतों का कार्यकाल पूरा होने से चुनाव ड्यू हो गए है, एक दो दिन में इनके चुनाव की घोषणा कर दी जायेगी। परिसीमन व ओबीसी आरक्षण के कारण 5 साल में चुनाव कराने की लक्ष्मण रेखा को लांघा नहीं जा सकता।
उन्होंने वन स्टेट, वन इलेक्शन को लेकर कहा कि जब किसी राज्य में ऐसा नहीं हुआ तो प्रदेश में यह कैसे संभव है, बिना संविधान संशोधन वन स्टेट, वन इलेक्शन सम्भव ही नहीं है। वही विधि मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि परिसीमन व ओबीसी आरक्षण की प्रक्रिया के बाद ही चुनाव होने चाहिए। हाईकोर्ट के आदेश का परीक्षण कराया जा रहा है।