कुवैत-हैदराबाद इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, कुवैत से हैदराबाद आ रही फ्लाइट को लेकर थी धमकी
Dec 3, 2025, 11:42 IST
RNE Network.
देश मे धमकियां देने का सिलसिला थम ही नहीं रहा। कभी विमान को बम से उड़ाने की धमकी मिलती है तो कभी स्कूलों को उड़ाने की धमकियां आती है।
केरल में सीएम आवास, स्वर्ण मंदिर, मुंबई स्टॉक एक्सचेंज आदि को उड़ाने की धमकियां पहले मिल चुकी है। धमकियों के चलते अनेक बार हवाई सेवा को रोका गया है या निरस्त किया गया है। दिल्ली में विस्फोट की घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां वैसे भी सतर्क है।
ताजी धमकी की घटना भी हवाई सेवा से जुड़ी हुई है। कुवैत से हैदराबाद आ रही इंडिगो की फ्लाइट को मंगलवार सुबह बम की धमकी के बाद मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। हैदराबाद एयरपोर्ट को मिले एक ईमेल में विमान में बम होने की बात लिखी थी। इसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।