{"vars":{"id": "127470:4976"}}

भाजपा सांसद के घर पर भी चोरों ने किया हाथ साफ, कीमती सामान और गटर का ढक्कन चुरा ले गए चोर

 

 

 

RNE, NETWORK.

 

दिल्ली के वीआईपी इलाके में एक माननीय सांसद के घर चोरी कर चोरों ने दिल्ली पुलिस को खुली चुनोती दी है। सांसदों के आवास जहां है वहां कड़ी सुरक्षा होती है, मगर चोर वहां भी अपनी कलाकारी दिखा गए, माननीय सकते में आ गए।

दिल्ली के वीआईपी इलाके फिरोजशाह रोड पर चोरों ने राज्यसभा सदस्य सांसद डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल के घर को निशाना बनाया। अग्रवाल पहले राजस्थान भाजपा के प्रभारी भी थे और वे उत्तर प्रदेश के हैं।

कोठी नम्बर 18 में हुई चोरी के दौरान चोर कुछ जरूरी सामान के साथ गटर का ढक्कन भी ले गए। घटना के बाद दिल्ली पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि चोर सांसद के आवास में कैसे घुसे और वारदात को कब अंजाम दिया। डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल भाजपा के नेता हैं और उनका आवास कड़ी सुरक्षा के फिरोजशाह रोड पर है।