{"vars":{"id": "127470:4976"}}

1 करोड़ का इनामी नक्सली सहदेव ढ़ेर हुआ, झारखंड के इस नक्सली को पुलिस 2 अन्य के साथ मार गिराया

 

RNE Network.

झारखंड के हजारीबाग में सुरक्षा बलों और पुलिस ने 1 करोड़ रुपये के इनामी  हार्डकोर नक्सली सहदेव सोरेन उर्फ प्रवेश सहित 3 नक्सलियों को मार गिराया है।

पुलिस के अनुसार मारे गये नक्सली एक दर्जन पुलिसकर्मियों की हत्या और  विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी के बेटे व  भाई की हत्या में भी शामिल थे। 
 

उन्होंने पुलिस से 183 राइफलें भी लूटी थी। बरकट्ठा - गोरहर थाना क्षेत्र के पनतीतरी जंगल मे मुठभेड़ के बाद पुलिस ने एके 47 राइफल भी बरामद की है। अब क्षेत्र में पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर बेसरा, पतिराम मांझी व असीम मंडल पर एक - एक करोड़ का इनाम है