{"vars":{"id": "127470:4976"}}

पटना में कांग्रेस सीडब्ल्यूसी बैठक, बिहार चुनाव को देखते हुए इस बार यहां हो रही है बैठक

 

RNE Network.

बिहार की राजधानी पटना में आज कांग्रेस की सर्वोच्च बोडी सीडब्ल्यूसी की बैठक हो रही है। बिहार में कुछ समय बाद ही विधानसभा चुनाव होने के कारण इस बैठक को यहां रखा गया है और इसमें कई महत्त्वपूर्ण निर्णय होने है।
 

कांग्रेस के बिहार मुख्यालय सदाकत आश्रम को इस बैठक के लिए विशेष तौर पर सजाया गया है। कांग्रेस का यह दफ्तर पुराना है मगर यहां रौनक एक अर्से बाद लौटी है। बिहार पर इस बार राहुल गांधी ने विशेष फोकस किया है। इस चुनाव से पहले वे बिहार के कई दौरे भी कर चुके है। यहां कांग्रेस आरजेडी के सहारे अपनी खोई जमीन पाने की कोशिश में लगी हुई है।
 

आज होने वाली सीडब्ल्यूसी की बैठक की अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे। इस बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सचिन पायलट आदि सभी बड़े नेता भाग लेंगे। कल कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल, बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लवीरु, प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने बैठक की तैयारियों का जायजा लिया। बैठक स्थल व कांग्रेस बिहार मुख्यालय सदाकत आश्रम को खूब सजाया गया है। सोनिया, राहुल व प्रियंका के बड़े बड़े कट आउट लगाए गए है। बैठक में बिहार चुनाव को लेकर बड़े निर्णय होने की संभावना है