{"vars":{"id": "127470:4976"}}

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट से हटाये गए तीन कर्मचारियों की हो गई वापसी

 

RNE, NETWORK.

अयोध्या धाम स्थित श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नए महासचिव स्वामी गोविंद देव गिरी ने पूर्व अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन द्वारा हटाए गए तीन कार्मिकों को वापस बुला लिया है।
 

परिसर में कार्यरत रही महिला पुलिस क्षेत्राधिकारी की शिकायत पर गर्भगृह में कार्यरत बजरंग पाठक व कृष्ण दत्त तिवारी को निष्काषित किया गया था। एक विदेशी श्रद्धालु की शिकायत पर संदीप गुप्ता को भी लॉकर सेवा से हटाया गया था। तीनों की अब वापसी हो गयी है। उधर, चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी ने पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह के बयान दर्ज किए।