दो और एयर इंडिया पायलट नशेड़ी निकले, दोनों पायलट डोप टेस्ट में पोजेटिव पाए गए
Aug 18, 2026, 09:14 IST
RNE Network.
फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट में हुए गंभीर टरबुलेन्स और मेन पायलट के गांजा पीने और डोप टेस्ट में पोजेटिव पाए जाने के बाद एक चिंता और पैदा हो गयी। एयरलाइन ने इसके बाद एक बड़ा डोप टेस्ट अभियान चलाया है ।
जांच अभियान के दौरान दो और पायलट शुरुआती स्क्रीनिंग टेस्ट में पास नहीं हो पाए हैं। एहतियातन दोनों पायलट को रोस्टर से हटा दिया गया है। अब यह पता लगाने के लिए टेस्ट कराए जा रहे हैं कि यब नशा किसी प्रतिबंधित नशीले पदार्थ से आया है या वे किसी अन्य बीमारी की दवा ले रहे थे।