{"vars":{"id": "127470:4976"}}

मुजफ्फरपुर में दर्दनाक हादसा: चलती ट्रेन से उतरने के दौरान 2 बहनों की मौत
 

 

RNE Network.
 

मुजफ्फरपुर में सोमवार सुबह चलती ट्रेन से उतरने के दौरान 2 बहनों की मौत हो गई। दोनों बैंक में पीओ के पोस्ट पर कार्यरत्त थीं। बड़ी बहन रुचि केनरा और छोटी बहन सुरुचि की पोस्टिंग SBI में थी। हादसे के बाद ट्रैक पर बड़ी बहन का फोन पुलिस को मिला। उसके पति का कॉल आ रहा था। जिनसे बात करने पर दोनों बहनों की पहचान हुई । घटना सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर ओवरब्रिज के पास की है। हादसे में बड़ी बहन का सिर कट गया है। 

रविवार की छुट्टी के बाद ड्यूटी जा रही थीं , प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बहनें पटना से ड्यूटी के लिए दानापुर-मुजफ्फरपुर इंटरसिटी से आ रही थीं। जैसे ही ट्रेन ओवरब्रिज के पास धीमी हुई, बड़ी बहन ने उतरने की कोशिश की, तभी उसका पैर फंस गया। उसे बचाने की कोशिश में छोटी बहन भी गिरी, तब तक ट्रेन की स्पीड बढ़ गई, और दोनों ट्रेन की चपेट में आ गई।
 

दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बॉडी ट्रैक पर बिखर गई। रुचि शादीशुदा है। मधुबनी में शादी हुई थी। पति डिफेंस सर्विस में हैं। छोटी बहन अनमैरिड थी।  पटना में मायका, वहीं से मुजफ्फरपुर के लिए निकली थीं 
 

मामले की सूचना पर जीआरपी और सदर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके से बैंक का आई कार्ड भी मिला है। रुचि का मायका पटना में है। मुजफ्फरपुर में किराए पर रहती थी। परिजनों को हादसे की सूचना दी गई है। 
 

सदर थाना के पुलिस अधिकारी चंद्र शेखर आजाद ने बताया कि स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में ट्रेन से उतरते समय हादसे की बात सामने आ रही है। परिजन पटना से मुजफ्फरपुर के लिए रवाना हो गए हैं। छानबीन की जा रही है।