{"vars":{"id": "127470:4976"}}

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के जीवन में दो खास शख्सियतें : एक भारतीय, दूसरा पाकिस्तानी

 
पाक पीएम के सामने बोले अमेरिकी उप राष्ट्रपति, मेरे जीवन में एक भारतीय, एक पाकिस्तानी दो महत्वपूर्ण! 

 

RNE, NETWORK.

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस (J.D. Vance) इन दिनों स्विट्जरलैंड में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता को लेकर चर्चा में हैं। पाक पीएम के सामने रविवार को उन्होंने कहा, मेरी निजी और राजनीतिक जिंदगी में दो ऐसे लोग हैं, जिनका विशेष महत्व है। इनमे एक भारतीय और दूसरा पाकिस्तानी।

 

भारतीय कनेक्शन: पत्नी उषा चिलुकुरी वेंस

 

जेडी वेंस की पत्नी उषा चिलुकुरी वेंस भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक हैं। उनके माता-पिता भारत से अमेरिका जाकर बसे थे। उषा का जन्म अमेरिका में हुआ और उन्होंने येल लॉ स्कूल से पढ़ाई की। वहीं उनकी मुलाकात जेडी वेंस से हुई।

 

उषा सुप्रीम कोर्ट में लॉ क्लर्क रह चुकी हैं। अमेरिकी राजनीति में उन्हें बेहद प्रभावशाली और बुद्धिमान कानूनी विशेषज्ञ माना जाता है।

पाकिस्तानी कनेक्शन : शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर

स्विट्जरलैंड में चल रही अमेरिका-ईरान वार्ता में पाकिस्तान मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर भी इस कूटनीतिक प्रक्रिया से जुड़े हैं। पाकिस्तान और कतर की मध्यस्थता से ही अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता आगे बढ़ रही है। वेंस ने दूसरा खास व्यक्तित्व मुनीर को बताया।