Rajasthan Gas Reserve : राजस्थान के लिए बड़ी गुड न्यूज, जमीन के नीचे मिल गया गैस भंडार
विश्वभर में चल रही अशांति के बीच में भारत के लिए राजस्थान के बड़ी गुड न्यूज आई है। जहां पर राजस्थान के जमीन के नीचे प्राकृतिक गैस का भंडारण मिल गया है। राजस्थान में यह प्राकृतिक गैस का भंडार ऑयल इंडिया की तरफ से तलाश की गई है।
ऑयल इंडिया कंपनी को यह प्राकृतिक गैस का नया भंडार राजस्थान के डांडेवाला फील्ड में मिला है। नए मिले गैस भंडार से संबंधित जानकारी केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करके दी।
कंपनी के मुताबिक भले ही इस खोज का आकार छोटा हो लेकिन रणनीतिक तौर पर यह भारत के लिए काफी खास है। इस खोज ने भविष्य में डांडेवाला फील्ड में गैस उत्पादन की संभावनाएं बढ़ा दी हैं।
केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा ऊर्जा महारत्न @OilIndiaLimited ने दांडेवाला फ़ील्ड में सफलतापूर्वक एक नया गैस-युक्त क्षेत्र (pay zone) खोज निकाला है। PM श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में, भारत की ऊर्जा आत्मनिर्भरता की यात्रा को,
पहली बार कम गहराई वाली 'सानू फॉर्मेशन' (Sanu Formation) से लगभग 25,000 स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर प्रतिदिन की दर से प्राकृतिक गैस के प्रवाह से नई गति मिलेगी। टीम ऑयल इंडिया के दृढ़ संकल्प, तकनीकी उत्कृष्टता और अटूट समर्पण को सलाम!