अमरीका संसद में नया बिल, भारतीयों में खलबली, 3 साल के लिए एच 1 बी वीजा के निलंबन का प्रस्ताव
Apr 25, 2026, 10:24 IST
RNE Network.
भारतीय आईटी प्रोफेशनल्स की उम्मीदों पर पानी फेरने वाला एक नया बिल अमरीकी संसद में पेश किया गया है।
रिपब्लिकन सांसद एली क्रेन द्वारा पेश ' एंड एच 1 बी वीजा एब्यूज एक्ट 2026 ' में इस प्रोग्राम को शुरुआती तीन वर्षों के लिए पूरी तरह निलंबित करने का प्रस्ताव है। यह कदम न केवल नई नियुक्तियों को रोकेगा, बल्कि अमरीका में बसे लाखो भारतीयों के भविष्य पर भी अनिश्चितिता के बादल मंडरा रहे है। यह बिल ऐसे समय में आया है जब वीजा इंटरव्यू के लिए पहले से ही 2027 तक की लंबी वेटिंग चल रही है।
बिल में कड़ें प्रावधान : ग्रीन कार्ड पर पूर्ण प्रतिबंध
- कोटा में कटौती : सालाना वीजा कैप 65, 000 से घटाकर मात्र 25000 करने का प्रस्ताव
- लॉटरी का अंत : लॉटरी सिस्टम खत्म कर केवल 1.67 करोड़ के वेतन वालों को प्राथमिकता
- पारिवारिक पाबंदी : वीजा धारकों को अपने परिवार को अमेरिका लाने की अनुमति नहीं होगी ।
- ग्रीन कार्ड पर रोक : एच 1 बी धारकों के परमानेंट रेजीडेंसी ( ग्रीन कार्ड ) आवेदन पर पूर्ण प्रतिबंध