Heart Problem : नहाने में ज्यादा गर्म पानी का प्रयोग बढ़ा रहा हार्ट प्रॉब्लम, यह तरीका अपनाकर रखे दिल को सुरक्षित
शरीर के ऊपर नहाने का भी असर पड़ता है। आपको बात छोटी लगती होगी, लेकिन यह काफी गंभीर है। अगर आप नहाते समय लगातार अधिक गर्म पानी का प्रयोग करते हैं तो हार्ट के रोगी बन सकते हैं। एक्सपर्ट मानते हैं कि दिल की धड़कनों में तेजी की यह वजह आजकल लगातार सामने आ रही है। जिससे लोगों को चेकअप कराने की जरूरत पड़ रही है।
स्वास्थ्य विभाग से रिटायर डॉ. एसके वर्मा बताते हैं कि काफी लोग गर्म पानी से नहाना पसंद करते हैं। इसमें गर्म पानी शरीर पर पड़ते ही ब्लड का सर्कुलेशन तेज हो जाता है। इसके साथ ही यह गर्म पानी ब्लड से पानी की मात्रा को कम करता है, जबकि खून में पानी की मात्रा 83 प्रतिशत तक रहती है। लगातार गर्म पानी के प्रयोग से खून गाढ़ा होता जाता है।
जिससे दिल तक पहुंचने में बाधा होने लगती है। इसी के साथ हॉर्ट प्रॉब्लम की शुरुआत हो जाती है। लगातार गर्म पानी के प्रयोग से खून में विकार जारी रहता है। लंबे समय तक ऐसा होने पर बीमारी बढ़ती जाती है। रोजाना 20 से 30 ऐसे लोग ओपीडी में पहुंचते हैं, जो अचानक इस प्रकार की दिक्कतें बताते हैं। इनकी काउंसिलिंग में अधिकतर गर्म पानी से नहाने की बात सामने आती है।
इसके अलावा कम समय गर्म पानी के उपयोग से प्राकृतिक तत्त्व भी ब्लड से निकल जाते हैं। जिससे त्वचा सुखी होती जाती है। इससे त्वचा रुखी होकर कई
समस्याओं की वजह बनती है। त्वचा पपड़ीदार और बेजान हो जाती है। जो त्वचा पर दाने होने या फिर खुजली तक होने का कारण बनते हैं। यही नहीं कमरे में अधिक समय हीटर का प्रयोग भी त्वचा के लिए नुकसानदायक है।
ऐसे करें बचाव
अधिक गर्म पानी से न नहाएं
नहाने के बाद मॉस्चराइजर करें
साबुन की जगह सौम्य, सुगंध रहित क्लींजर का उपयोग करें
पर्याप्त पानी पीएं