{"vars":{"id": "127470:4976"}}

गुजरे जमाने की अभिनेत्री सरोजा देवी का निधन, दक्षिण में सरोजा को अभिनय सरस्वती कहा जाता था

 

RNE Network.

दिग्गज अभिनेत्री बी सरोजा देवी का कल बेंगलुरु में निधन हो गया। वे 87 वर्ष की थी। दक्षिण में उन्हें अभिनय सरस्वती कहा जाता था।
 

पद्मश्री और पद्मभूषण से सम्मानित सरोजा देवी ने 70 साल के लंबे केरियर में करीब 200 फिल्मों में काम किया। इनमें दिलीप कुमार के साथ पैगाम, राजेन्द्र कुमार के साथ ससुराल, शम्मी कपूर के साथ प्यार किया तो डरना क्या और सुनील दत्त के साथ बेटी बेटे शामिल है। 
 

उन पर तेरी प्यारी प्यारी सूरत को किसी की नजर न लगे, अगर तेरी जलवानुमायी न होती और गौरी चलो ना हंस की चाल जैसे कई यादगार गीत फिल्माए गए।