{"vars":{"id": "127470:4976"}}

वीर चक्र से सम्मानित अभिनंदन वर्धमान ने छोड़ी वायु सेना अब उड़ाएंगे एक प्राइवेट जेट

 

 

RNE, NETWORK.
 

भारतीय वायु सेना के पूर्व कैप्टन और वीर चक्र से सम्मानित अभिनंदन वर्धमान ने बड़ा फैसला लिया है। वो गोवा की रीजनल एयरलाइन में पायलट के तौर पर शामिल हुए हैं। 
 

अभिनंदन वर्धमान ने 2019 में पाकिस्तान से हवाई लड़ाई के दौरान दुश्मन के जेट - 16 को मार गिराया था। उसके बाद वे नीचे आ गए थे। पाकिस्तान ने अभिनंदन को 3 दिन तक बंधक बनाकर रखा था। उनकी रिहाई के लिए भारत सरकार ने जबरदस्त प्रयास किये थे। उसके बाद अंतरराष्ट्रीय दबाव के चलते पाक को अभिनंदन को वापस भारत को सौंपना पड़ा। तब से वे भारतीय जनमानस में लोगों के लिए बड़े हीरो थे। अब वे नई भूमिका में सामने नजर आएंगे।