महिला एशिया कप : पाक अब लंका से भी हारा, फाइनल लंका - भारत के बीच, सेमीफाइनल में श्रीलंका ने पाक को 4 विकेट से हराया
Sep 12, 2026, 09:49 IST
RNE, SPORTS DESK.
महिला क्रिकेट में पाकिस्तान की टीम को लगातार हार से शर्मसार होना पड़ रहा है। भारत से लीग में उसे करारी हार मिली थी, अब मौजूदा चेम्पियन श्रीलंका ने उसे 4 विकेट से हरा फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
महिला एशिया क्रिकेट टी - 20 टूर्नामेंट के फाइनल में अब भारत का मुकाबला श्रीलंका से होगा। भारत बांग्लादेश को पराजित कर पहले ही फाइनल में प्रवेश कर चुका है। कल के सेमीफाइनल मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पाकिस्तान ने निर्धारित ओवर में 5 विकेट पर 130 रन बनाए। यह लक्ष्य श्रीलंका ने 18.5 ओवर में 6 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। अब फाइनल भारत और श्रीलंका के मध्य खेला जाएगा