{"vars":{"id": "127470:4976"}}

योगी आदित्यनाथ की माताजी का निधन : 90 की उम्र में सावित्री देवी का पौड़ी स्थित पैतृक गांव में निधन!

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता जी का निधन!

 

Rudra News Express Desk. 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता जी का निधन हो गया है। उनकी उम्र करीब 90 वर्ष थी। सीएम योगी की माताजी सावित्री देवी का पौड़ी स्थित उनके पैतृक आवास पर निधन हो गया। परिवार की तरफ से निधन की पुष्टि की गई है। इसके बाद उनके पैतृक गांव पंचूर में भी लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।

पौड़ी ​के पंचूर गांव में हुआ निधन : 

पौड़ी के एसएसपी सर्वेश कुमार के हवाले से आई रिपोर्ट के मुताबिक पौड़ी के पंचूर गांव में ही माता जी का निधन हुआ है। डॉक्टर को भी बुलाया गया था।  दरअसल योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी पौड़ी ​के पंचूर गांव में ही रह रही थी। 91 वर्ष की आयु में पौड़ी स्थित उनके पैतृक गांव पंचूर में उनका निधन हो गया। सीएम योगी के परिवार में सात भाई बहन हैं। सीएम योगी चार भाइयों और तीन बहनों में से दूसरे नंबर के हैं। योगी आदित्यनाथ का परिवार उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव में ही रहता है।

पिता के अंतिम संस्कार में नहीं आए थे : 

योगी के पिता स्वर्गीय आनन्द सिंह बिष्ट वन विभाग में फॉरेस्ट रेंजर थे, जिनका 20 अप्रैल 2020 को निधन हो गया था। तब सीएम योगी पिता के अंतिम संस्कार में नहीं आ पाए थे। कोविड के चलते भी सीएम योगी ने आने में असमर्थता जताई थी। सीएम योगी आदित्यनाथ समय-समय पर उत्तराखंड के पंचूर गांव जाकर अपनी मां से मिलते रहे हैं और उनका हालचाल जानते रहे थे, फरवरी 2026 और मई 2022 में सीएम योगी ने गांव पहुंचकर अपनी मां से मुलाकात भी की। साथ ही उनका हालचाल जाना था।