{"vars":{"id": "127470:4976"}}

डमी अभ्यर्थी से पास 30 शिक्षकों पर केस दर्ज, एसओजी ने इस भर्ती घोटाले को उजागर किया है

 

RNE Network.

राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा - 2022 ( रीट ) से जुड़ा एक और घोटाला सामने आया है। एसओजी ने डमी अभ्यर्थियों के जरिये परीक्षा पास कर शिक्षक बने 30 अभ्यर्थियों के खिलाफ दो अलग अलग एफआईआर दर्ज की है।
 

जांच के अनुसार, प्राथमिक विद्यालय अध्यापक ( लेवल एक व दो ) सीधी भर्ती परीक्षा 2022 जो 25 फरवरी 2023 को आयोजित हुई थी, में इन अभ्यर्थियों ने डमी कैंडिडेट बैठाकर परीक्षा पास की और नोकरी हासिल कर ली।
 

एसओजी की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह मामला किसी बड़े संगठित गिरोह से जुड़ा हो सकता है, जो पैसों के बदले अभ्यर्थियों को डमी कैंडिडेट उपलब्ध कराता था। फिलहाल एसओजी ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और इसमें शामिल अन्य आरोपियों व नेटवर्क की भूमिका खंगाली जा रही है।