नशा व अश्लील आचरण वाले कार्मिकों की बनेगी सूची, शिक्षा विभाग अपने कार्मिकों को अनुशासन का पाठ पढ़ायेगा
RNE Bikaner.
शिक्षा विभाग ने अपने कार्मिकों को अनुशासन का पाठ पढ़ाने का फैसला किया है। ताकि विभाग की संस्कृति और अनुशासन बना रह सके।
इसके लिए विभाग ने नशा करने वाले और अश्लीलता में लिप्त कार्मिकों की सूची बनाने के निर्देश दिए है। शिक्षा अधिकारी ( प्रारंभिक ) के अनुसार प्रदेशभर के विद्यालयों और कार्यालयों में कार्यरत ऐसे कार्मिकों की पहचान की जा रही है जो कर्मचारी शराब, तम्बाखू, गुटका और जर्दा आदि का सेवन करते है। अथवा जिनका आचरण अश्लील है।
यह कार्यवाही शिक्षामंत्री कार्यालय के निर्देशों के तहत की जा रही है। विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे अपने अधीनस्थ कार्मिकों का विवरण निर्धारित प्रारूप में तैयार कर 28 अप्रैल तक अनिवार्य रूप से भेजें। इसके बाद ऐसे कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कदम उठाया जा सके।
सूचना में सम्बंधित कार्मिक का नाम, पद , कार्मिक आईडी, पदस्थापन स्थान, व्यसन या अश्लीलता से सम्बंधित विवरण तथा उसके विरुद्ध की गई कार्यवाई का उल्लेख करना है।