{"vars":{"id": "127470:4976"}}

पूरक परीक्षा के लिए आवेदन शुरू हुए, पूरक योग्य विद्यार्थी 22 तक आवेदन कर सकेंगे

 

RNE Network.

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर की वर्ष 2026 की पूरक परीक्षाओं के लिए प्रक्रिया शुरू हो गयी है। इस बार शिक्षा विभाग ने 1 अप्रैल से नये शिक्षा सत्र को आरम्भ कर दिया है। इस वजह से 10 वीं व 12 वीं की बोर्ड परीक्षाएं जल्दी हुई और परीक्षा परिणाम भी जल्दी घोषित कर दिया गया था।
 

अब बोर्ड पूरक परीक्षाएं भी जल्दी करा रहा है ताकि समय पर परिणाम घोषित हो सके। विद्यार्थियों का शिक्षण कार्य भी प्रभावित न हो। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की पूरक परीक्षा 2026 के लिए बुधवार से आवेदन शुरू हो गए है। विद्यार्थी 22 अप्रैल तक आवेदन कर सकेंगे। वहीं विलंब शुल्क के साथ 27 अप्रैल तक, जबकि 28 अप्रैल से परीक्षा शुरू होने तक असाधारण विलंब शुल्क लगेगा।